विजय दैपुरिया बने कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष

भिण्ड, 18 जून। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने कांग्रेस नेता विजय दैपुरिया को जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। दैपुरिया को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश महामंत्री रामप्रकाश सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष खिजर मोहम्मद कुरैशी, रणवीर सिंह भदौरिया, शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, संतोष त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी भिण्ड मोहन सिंह कुशवाह, गंगासिंह भदौरिया आदि ने हर्ष व्यक्त व्यक्त किया है। विजय दैपुरिया पूर्व में जिला महामंत्री का पद भी सफलतापूर्वक सम्हाल चुके हैं।