मौ में बूथ केन्द्रों पर आयोजित हुए पीएम के मन की बात कार्यक्रम

भिण्ड, 18 जून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा मण्डल मौ के अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह के आव्हान पर शत-प्रतिशत बूथ केन्द्रों पर कार्यकर्ताओं ने बड़े ही उत्साह से देखा एवं सुना। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्र उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से हम सब कार्यकर्ताओं को भी समाज में अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर जिलामंत्री फरेन्द्र सिंह सिकरवार, युवामोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामअख्त्यार सिंह गुर्जर, पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, मीडिया आईटी सेल के जिला प्रभारी, मीडिया मण्डल प्रभारी सोमवीर शिवहरे, बकील सिंह यादव, महेन्द्र सिंह परिहार, राजेश कुशवाह, सुल्तान सिंह मौर्य, संतोष यादव, रामनिवास यादव, पर्वत सिंह, रामकुमार जादौन, सोनू खान, आगम जैन, अजब सिंह कुशवाह, सोनू शर्मा आदि कार्यकर्ताओं की टीम अलग-अलग बूथों पर पीएम के मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए।