अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर विशाल शोभायात्रा एवं आमसभा आज

भिण्ड, 27 मई। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 298वी जयंती 31 मई को उत्सव पर साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत 28 मई को आलमपुर से लहार तक मां अहिल्याबाई होलकर की विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। होलकर नगरी आलमपुर से सुबह 8:30 बजे पूजा अर्चना से प्रारंभ होकर रतनपुरा -दबोह मार्ग से यात्रा लहार में प्रवेश करेगी। तदुपरांत गणपति पैलेस यात्रा विशाल आमसभा के रूप में परिवर्तित हो जाएगी।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक भिण्ड जिला पंचायत के उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा भाजपा के प्रदेश मंत्री नंदराम बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि संपूर्ण देश मे जयंती उत्सव सप्ताह भर मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में लहार विधानसभा क्षेत्र में यह उत्सव मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अमृतपाल सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में एवं अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी कांग्रेस नेता सुखदीन बघेल करेंगे। विशिष्ठ अतिथि के रूप कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री जयश्रीराम बघेल, बसपा मप्र के प्रभारी सुनील बघेल, बघेल पाल समाज कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक रामशेष बघेल, नारायणदास बघेल, रतीराम बघेल, रामप्रसाद बघेल मुखिया मौदूर रहे। मंच संचालन योगेन्द्र सिंह बघेल करेंगे। इस अवसर पर जिलेभर के तमाम वरिष्ठजन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहेंगे।