डॉ. संग्राम सिंह सिसोदिया को मातृशोक

भिण्ड, 14 मार्च। शहर के समाजसेवी डॉ. संग्राम सिंह सिसोदिया की माताजी श्रीमती उर्मिला देवी का निधन गत 11 मार्च को निज निवास पर हो गया है। उनके निवास पर कई वरिष्ठ हस्तियों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की है।

सेवा दिवस के रूप में मानंगे प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी का जन्मदिन आज

गोरमी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मुकेश चौधरी का जन्मदिन 15 मार्च बुधवार को सुबह 11 बजे भाजपा मण्डल गोरमी के कार्यकर्ता सेवा दिवस के रूप में मनाएंगे। कार्यकर्ता गोरमी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मरीजों को फल वितरण करेंगे। भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक एवं मण्डल महामंत्री निर्मल आर्य, युवा नेता दिनेश यादव ने गोरमी मण्डल के सभी बरिष्ठ नेताओं एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं से सुबह 11 बजे गोरमी पीएचसी पर उपस्थित रहने की अपील की है।