महर्षि अरविन्द महाविद्यालय गोहद में जन भागीदारी समिति की बैठक आयोजित

भिण्ड, 04 मार्च। शा. महर्षि अरविन्द महाविद्यालय गोहद में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के विकास कार्य हेतु चर्चा हुई। जिसमें सत्र 2023-24 में बीएससी बायोलॉजी एवं स्नातकोत्तर में एमबीए, समाजशास्त्र, संस्कृत प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया एवं ई पत्रिका प्रकाशन, नवीन पुस्तकों का क्रय एवं अन्य विकास कार्य करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया।
बैठक में जनभागीदारी सचिव डॉ. आशाराम सागर (प्राचार्य), डॉ. एमएस परिहार, प्रो. राकेश शर्मा, अरविन्द भदौरिया, मुनेश तोमर, सुरेन्द्रपाल सिंह गिल, धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, राजेश सिंह, डॉ. संजय गुप्ता, रामपाल सिंह भदौरिया, कृष्णकांत गुप्ता, कृष्ण कुमार थापक, सोनपाल बाथम आदि उपस्थित थे।