मेहगांव में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम आयोजित

भिण्ड, 01 फरवरी। प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश भर में चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत बुधवार को मेहगांव के वार्ड क्र.दो धान मील के पीछे मेहगांव ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष गुड्डू नरवरिया के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित जन सामान्य ने भाग लिया। जिसमें कांग्रेस नेताओं ने लोगों से मुलाकात करते हुए कांग्रेस की नीति रीति का उल्लेख करते हुए लोगों को समझाइश दी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह, जिला महामंत्री अमित दांतरे पिंकी, राहुल सिंह भदौरिया, शुभम, आजाद गर्ग सहित कई कांग्रेस नेता शामिल हुए।