प्रो. सुनील त्रिपाठी की मां का निधन

भिण्ड, 27 जनवरी। शा. एमजेएस कॉलेज में फिजिक्स के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट प्रो. सुनील त्रिपाठी की मां समाजसेविका प्रेमकुमारी का 93 साल की आयु में निधन हो गया। श्रीमती प्रेमकुमारी लंबे समय से बीमार चल रही थीं, करीब एक साल पहले उनके कमर में भी फ्रैक्चर हो गया था, उन्होंने 93 वर्ष की अवस्था में मौनी अमावस्या के दिन अंतिम सांस ली। उनके निधन पर कई लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए कई राजनैतिक सामाजिक हस्तियां सुनील त्रिपाठी के आवास पर पहुंच रही हैं।