भाजपा किसान मोर्चा का एक दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग आज

भिण्ड, 27 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र टंटी राजावत एवं जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने बताया कि कि भाजपा किसान मोर्चा का एक दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग 28 जनवरी को धनवंतरी धर्मशाला बताशा बाजार में आयोजित किया जाएगा।
जिला महामंत्री राजावत ने बताया कि इस वर्ग में किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, किसान मोर्चा जिला पदाधिकारी एवं मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री एवं मण्डल मीडिया, सोशल मीडिया पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस प्रशिक्षण वर्ग में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजना को आम जनता तक पहुंचाई जाए इस पर केन्द्रित रहेगी।