सहकारिता मंत्री मध्यान्ह भोजन के तहत विशेष भोज में हुए शामिल

भिण्ड, 26 जनवरी। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश के सहकारित मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया ने शा. उत्कृष्ट मावि कॉटनजीन में पहुंचकर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत विशेष भोज में शामिल होकर छात्र-छात्राओं के साथ भोजन ग्रहण किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक संजीव सिंह कुशवाह, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, एडीएम जेपी सैयाम, सीईओ जिला पंचायत जेके जैन सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारियों ने भोजन ग्रहण किया।