ब्राह्मण कर्मवीर सम्मान 27 को, तैयारियां पूर्ण

ग्वालियर 25 नवंबर। ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित सनाढ्य, भार्गव, आदिगौड़, कान्यकुब्ज, पंजाबी सारस्वत, गुजराती, महाराष्ट्रीयन, जिझोतिया, ब्रह्मभट्ट ब्राह्मण, ऋषीशवर, भूमिहार, सरयूपारी, त्यागी, मैथिल, कश्मीरी, साउथ इंडियन, बरुआ, उपवर्गीय ब्राह्मण समाज के 700 से अधिक पंजीयन सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन 25 दिसंबर के लिए करने वालों के परिवारों एवं किन्हीं कारणों से जो पंजीयन से वंचित रह गए हैं, उनके तथा समाज के सभी सदस्यों को आपस में परिचय कराया जाएगा। जिससे ब्राह्मण आपसी तालमेल, विश्वास, मेलजोल बढ़ाएं और आपसी सहमति से परिवारिक सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाना चाहते हैं, उन्हें अवसर मिल सके। इस उद्देश्य से 27 नवंबर रविवार को दोपहर 2.30 बजे से सनातन धर्म मन्दिर, चेंबर्स आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज भवन के सामने लश्कर ग्वालियर पर ब्राह्मण परिवार समागम एवं ब्राह्मण कर्मवीर सम्मान समारोह की तैयारियां पूरी की गई है।
समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्राह्मण कर्मवीर सम्मान समारोह में अश्विनी-अनूप मिश्रा, डॉ. अशोक मिश्रा, डॉ. दिनेश गौतम, महेश मिश्रा, एनके शुक्ला, डॉ. दिनेश उदैनिया, डॉ. ओएन कौल, डॉ. राम रावत, डॉ. अरविन्द दुबे, डॉ. अविनाश शर्मा, डॉ. वारूनी-डॉ. नवीन शुक्ला, अभिषेक शर्मा, शोभलेश तिवारी, राघवेन्द्र शर्मा, ममता कटारे, सीमा समाधिया, अनिरुद्ध चतुर्वेदी, बीना भारद्वाज, मनीष रावत, सरला शर्मा, रेखा दीक्षित, डॉ. सिद्धांत दुबे, राजेन्द्र उपाध्याय, रवि आनंद गौड़, राहुल शर्मा, लालता प्रसाद मिश्रा, नरेन्द्र भारद्वाज, अवनीश गौड़, शशीकांत दीक्षित, रवि शर्मा, शरद भागवत, डॉ. अरविन्द कुमार बरुआ आदि को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में महामण्डलेश्वर स्वामी संतोषानंद जी सरस्वती महाराज, हनुमान सत्संग धाम, महंत श्री दिलीप दासजी महाराज करौली वाले महलगांव, महंत श्री गौरव महाराज बालाजी दरवार के सानिध्य में ब्राह्मण कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सभी ब्राह्मणों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।