भिण्ड, 20 नवम्बर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का एकत्रीकरण समारोह उपाध्याय मैरिज गार्डन बरहा रोड लहार में 21 नवंबर रविवार को सुबह नौ बजे से किया जाएगा। जिसमें संघ के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने भाग लेंगे। कार्यक्रम में वशिष्ठ क्षेत्रीय सहबौद्धिक शिक्षण प्रमुख नागेन्द्र जी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा संगठन है, जो भारत देश को अपनी मातृभूमि मानकर माता के समान आदर करता है। सामाजिक, सांस्कृतिक, वैचारिक पृष्ठभूमि को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर संघर्षरत रहता है। भारत माता को परम वैभव पर ले जाना हर भारतीय का संकल्प है, इसी संकल्प को पूर्ण करने के क्रम में आपके व्यस्ततम समय में से कुछ समय निकालकर एक घण्टे का समय दान करें और कार्यक्रम में उपस्थित हों।