भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष नरवरिया का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भिण्ड, 10 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया की सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर ने प्रेम प्रताप नरवरिया को पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरमी मण्डल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर मिष्ठान वितरण किया एवं संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार माना। स्वागत करने वालों में भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक, किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष विजय कुशवाहा, शिवराज यादव, मोनू शर्मा, रिंकू दीक्षित, राजेश मिश्रा, रणवीर परमार, सोनू यादव, राहुल राजौरिया, बीके नरवरिया सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।