भिण्ड, 17 अक्टूबर। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया के नेतृत्व में ढाई सौ निजी वाहनों के माध्यम से करीब तीस हजार कार्यकर्ताओं के साथ ग्वालियर पहुंचकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल हुए।
ग्वालियर पहुंचे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की विशाल रैली, जनसभा ग्वालियर चंबल के लिए यादगार मप्र के लिए गौरव की बात है, जनसभा में संबोधित करते गृह मंत्री के उद्वोधन को सुनकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, नई उमंग का संचार हुआ। भाजपा के भिण्ड जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया द्वारा सभी कार्यकर्ताओं के लिए जलपान, भोजन की व्यवस्था की गई थी।
जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया ने बताया जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भिण्ड जिला के पांच विधानसभा से निजी वाहन एवं पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए, जिसमें लहार विधानसभा से 22 वाहन बस एवं कार 2500 कार्यकर्ता, भिण्ड विधानसभा से 30 बसें 4500 कार्यकर्ता, विधानसभा अटेर से 60 बस एवं कार करीब 10 हजार कार्यकर्ता, विधानसभा मेहगांव से 65 वाहन और गोहद विधानसभा से 70 वाहन नौ हजार कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया के साथ जिले के जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल महामंत्री, प्रकोष्ठ जिला संयोजक, मोर्चा के जिलाध्यक्ष पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।