भदावर महाराज बदन सिंह की प्रतिमा लाने के लिए बटेश्वर से ग्वालियर तक पैदल यात्रा करेगा भदावर साम्राज्य

भिण्ड, 01 अक्टूबर। गोरमी क्षेत्र की ग्राम पंचायत मानहड़ में भदावर साम्राज्य एकता समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भदावर साम्राज्य एकता समिति के अध्यक्ष रामेन्द्र सिंह भदौरिया मौजूद रहे। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गोरमी तहसील के तहसील अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह भदौरिया की अगुवाई में आयोजित की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सन् 1500 के युद्ध में भदावर महाराज बदन सिंह की प्रतिमा को अटेर से ले जाकर के ग्वालियर किले में स्थापित कर कैद कर दिया गया था, जहां पर वह लगभग 100 साल तक बराबर कैद रहे, लेकिन बाद में मप्र शासन एवं भारत सरकार ने पुरातत्व विभाग में शामिल कर इस प्रतिमा को ग्वालियर किले की गोरखी में रख दिया है, वर्तमान में भदावर साम्राज्य अपनी एकता को दिखाते हुए भदावर महाराज बदन सिंह की प्रतिमा को ग्वालियर किले से निकाल कर पुन: भिण्ड के अटेर के किले में स्थापित करेगा, इसके लिए भदावर साम्राज्य लगातार कटिबद्ध है। भदावर साम्राज्य के प्रमुख तीर्थ स्थल बटेश्वर से पैदल यात्रा प्रारंभ करेगा और यह यात्रा ग्वालियर किले के गोरखी तक जाएगी जहां से भदावर महाराज बदन सिंह की प्रतिमा ले करके आएगी और इस प्रतिमा को उनके अपने स्थान पर पुन: स्थापित किया जाएगा।
इस अवसर पर मेहगांव जनपद पंचायत के पूर्व जनपद सदस्य राकेश सिंह भदौरिया ने कहा कि भदौरिया सदैव अपनी आन-बान-शान और सम्मान के लिए जाने जाते हैं, भदौरियों का जो सबसे बड़ा गुण है वह है हमारी साख। अपनी साख को बनाए रखना ही समाज का मूल उद्देश्य है, इसके लिए चाहे प्राणों की बाजी ही क्यों न लगानी पड़े, उसमें भी पीछे नहीं हटते हैं।
संस्था के संस्थापक रावेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा कि भदावर साम्राज्य समाज की एकता के उद्देश्य पूर्ण करने के लिए बनाया गया है, इसका उद्देश्य केवल महाराजा बदन सिंह की प्रतिमा को भिण्ड तक लाना नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य भदावर साम्राज्य के हर एक व्यक्ति का विकास करना है। किसी भी भदावर वंश के यदि व्यक्ति पर किसी भी प्रकार की समस्या या हानी आती है, उसके लिए साम्राज्य के सभी सदस्य सदैव तत्पर रहेंगे और उसकी यथासंभव सहायता करेंगे यह इसका प्रमुख लक्ष्य है। बैठक में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, पूर्व सरपंच आनंद कुमार सिंह भदौरिया, वर्तमान सरपंच मुन्नासिंह भदौरिया, पूर्व जनपद सदस्य रविप्रताप सिंह भदौरिया, महेन्द्र प्रताप सिंह भदौरिया, भूपेन्द्र सिंह भदौरिया, लोकेश सिंह भदौरिया, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष दिलीप सिंह भदौरिया, राजकुमार सिंह भदौरिया, महेन्द्र प्रताप सिंह भदौरिया, मुकेश सिंह भदौरिया, संजीव सिंह भदौरिया सहित 500 से अधिक भदावर साम्राज्य के लोग उपस्थित रहे।