भारतीय मीडिया की स्वतंत्र भूमिका पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

पक्ष में तनुष्का भदौरिया और विपक्ष में सिद्धार्थ शर्मा रहे प्रथम

भिण्ड, 01 अक्टूबर। महिला सुरक्षा शाखा,पुलिस विभाग द्वारा मानव दुव्र्यापार और महिला अपराधों की रोकथाम एवं जनजागरुकता हेतु शारदीय नवरात्रि में चलाए जा रहे अभियान ‘चेतना’ के अंर्तगत शनिवार को शहर के शा. उत्कृष्ट उमावि क्र.एक में छात्रों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता करवाई गईञ जिसमें मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूनम थापा उपस्थित रहीं। अध्यक्षता प्राचार्य पीएस चौहान ने की।
15 छात्र-छात्राओं ने ‘क्या भारतीय मीडिया स्वतंत्र भूमिका निभाने के बजाय राजनीति से प्रेरित है?’ विषय पर आयोजित वाद- विवाद में पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे। पक्ष में तनुष्का भदौरिया प्रथम, नवीन शर्मा द्वितीय और अंशुल शुक्ला तृतीय स्थान पर रहे, वहीं विपक्ष में सिद्धार्थ शर्मा प्रथम, चेतन शर्मा द्वितीय और अनुष्का बंसल तृतीय स्थान पर आईं। इन्हें पुलिस विभाग द्वारा पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। निर्णायक दल सदस्य की भूमिका शिक्षक यतीन्द्र कुमार शर्मा, मंजू जैन, राघवेन्द्र शर्मा और शकील खान ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन सतेन्द्र सिंह भदौरिया और आभार एनएसएस अधिकारी धीरज सिंह गुर्जर ने किया। कार्यक्रम में एडीपीसी सत्यभान सिंह भदौरिया, बीआरसीसी सतेन्द्र सिंह कुशवाह, थाना प्रभारी गीता सिकरवार, आरबी शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, भारती परिहार सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।