उप संचालक भदौरिया के निधन पर शोक जताया

भिण्ड, 27 अगस्त। जनसंपर्क संचालनालय भोपाल में पदस्थ उप संचालक श्रवन कुमार सिंह भदौरिया का बीती रात निधन हो गया। उनके निधन पर मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
उप संचालक जनसंपर्क श्रवन कुमार सिंह ब्रेन ट्यूमर और कैंसर की बीमारी से पिछले दो साल से जूझ रहे थे। 54 वर्षीय भदौरिया ने एम्स भोपाल में 26 अगस्त शुक्रवार को अंतिम सांस ली। उनकी पार्थिव देह शनिवार सुबह 10 बजे ग्राम बरेला बिरारी थाना इकदिल जिला इटावा में अग्नि को समर्पित की गई। वे भिण्ड में सहायक संचालक के पद पर चार साल रहे। एक मिलनसार अधिकारी के निधन पर मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया, मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी, राजकुमार दुबे, अनुशासन समिति के प्रांतीय संयोजक प्रहलाद भदौरिया, जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, महासचिव परानिधीश भारद्वज, एनके भटेले, रामानंद वर्मा, भानु श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, घनश्याम मिश्र, प्रदेश सचिव महेश मिश्रा, चंबल संभाग मुरैना उपाध्यक्ष महेश चौधरी आदि प्रमुख हैं।