सौहार्द बिगाडऩे वाले भाजपा नेता प्रीतम लोधी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए

ब्राह्मण महासभा भिण्ड ने सौंपा एसपी को ज्ञापन

भिण्ड, 19 अगस्त। भाजपा नेता प्रीतम लोधी द्वारा ग्राम खैरह थाना रन्नौद जिला शिवपुरी एक सभा के दौरान मंच से ब्राह्मण समाज का अपमान करने के विरोध में आज ब्राह्मण महासभा जिला शाखा भिण्ड के बैनर तले सैकड़ों में ब्राह्मण बंधुओं ने एसपी कार्यालय पहुंच कर प्रीतम लोधी पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की प्रतियां मुख्यमंत्री मप्र शासन भोपाल, गृह मंत्री मप्र शासन भोपाल को भी भेजी गई हैं।


ब्राह्मण महासभा द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गहे कि प्रीतम लोधी निवासी जलालपुर निवासी तहसील व जिला ग्वालियर द्वारा 17 अगस्त 2022 को दोपहर करीब तीन बजे खैरह थाना रन्नौद जिला शिवपुरी वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर आयोजित प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि की हैसियत से मंच से ब्राह्मण समाज के लोगों के विरूद्ध अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी की, जिसमें प्रीतम लोधी ने ब्राह्मण समाज पर भाषण देते हुए कहा था कि ब्राह्मण समाज के लोग नौ दिन की पूजा-पाठ के नाम पर पागल बनाते हैं। दान के नाम पर मठा चावल फल फ्रूट ले लेते हैं, पागल बनाकर पूरा पैसा ले जाते हैं, उल्लू बनाकर 25-50 हजार रुपया ले जाते हैं, अच्छे घर की सुंदर महिलाओं को देखकर शान का भोजन उनके घर पर करने की कहते हैं। हमारा माल खाकर ब्राह्मण लाल पड़ रहे हैं। बीस से पैंतीस साल की महिलाओं को आगे बैठाते हैं बुड्ढी-बुड्ढी महिलाओं को पीछे बैठाते हैं। उक्त भाषण से हम ब्राह्मण समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। ब्राह्मण समाज के विरुद्ध भी अशोभनीय एवं अमर्यादित टिप्पणी की गई है। उक्त घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित प्रीतम लोधी की टिप्पणी भाषण 18 अगस्त 2022 को हुई थी। प्रीतम लोधी के उक्त कृत्य से केवल ब्राह्मण समाज ही नहीं बल्कि हिन्दू समाज का भी अपमान हुआ है। इसलिए आरोपी प्रीतम के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की कठोर धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की जाए।
इस अवसर पर पं. माधौराम शर्मा, अनिल भारद्वाज, ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता मुकेश दीक्षित, डॉ. जगदंबा प्रसाद, रामप्रकाश दाड़ी, नमो नारायण दीक्षित, रमेश चौधरी, माताप्रसाद सेंथिया, सुनील कांकर, बृजेश चौधरी, अनिल बोहरे, भारत भारद्वाज, संदीप मिश्रा, अशोक चौधरी, मनीष दैपुरिया, दीपक चौधरी, सुनील चौधरी, कृपाशंकर शर्मा, अजीत अवस्थी, उपेन्द्र राजौरिया, अर्पित मुदगल, रामकुमार पुरोहित, सौरभ बोहरे, जगदेव तिवारी, विक्रम उपाध्याय, गोलू तिवारी, आशुतोष शर्मा, अजय शर्मा, मनोज शर्मा, अमन त्रिपाठी, राजीव उपाध्याय, देवेश शर्मा अध्यक्ष परशुराम सेना, विनोद पंडित, बंटी पुरोहित, मार्कण्डेय शर्मा, सूरज बरुआ, पवन शर्मा बिजोरा, अभय पाण्डे, योगेश सैंथिया, श्रीकांत दुबे, रजत मिश्रा, अशोक शर्मा, अंकुश सेंथिया, राघवेन्द्र कांकर, छोटे जारी, सुजीत झा, संतोष त्रिपाठी, उमेश शर्मा, सोहन तिवारी, जयप्रकाश दुबे, संतोष दुबे, अशोक सिकाहटा, अजित अवस्थी, गोलू तिवारी, बृजेश शर्मा, रामवीर उपाध्याय, पवन शर्मा, निशांत पुरोहित, नरेश चौधरी, हिंदुस्तान केसरिया निर्माण संघ क्षत्रिय नेता गिर्राज सिंह तोमर सहित सैकड़ों विप्र बंधु उपस्थित रहे।