भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ ने जैन महाविद्यालय में किया पौधारोपण

भिण्ड, 13 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व एवं शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. नितेश शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश व्यापी पौधारोपण अभियान के तहत जैन महाविद्यालय भिण्ड में पौधारोपण किया गया।


इस अवसर पर खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) जितेन्द्र लिटोरिया, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. नितेश शर्मा, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती कृष्णकांता तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, जिला महामंत्री भाजपा धीरसिंह भदौरिया, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनीष शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष आभा जैन, भाजपा जिलामंत्री पिंकी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाह, जिलामंत्री राधाकृष्ण शर्मा, उपेन्द्र राजौरिया, अजय शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय दैपुरिया, मण्डल अध्यक्ष शेरू पचौरी, अमित जैन, धर्मेन्द्र सोनी, अनुज बाल्मिक, पार्षद अमित चौधरी, पार्षद केशकली मनोज अर्गल, पवन भारद्वाज, अर्जुन शर्मा, मुन्नेश शर्मा, मुकेश बोहरे, अभय पाण्डे, नीरज गौतम, वीरेन्द्र ओझा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।