महाविद्यालय मेहगांव ने निकाली तिरंगा यात्रा

भिण्ड, 13 अगस्त। हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत शा. महाविद्यालय मेहगांव के प्राचार्य आरके डवरिया ने शनिवार को महाविद्यालय के समस्त स्टाफ के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।
आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा यात्रा संपूर्ण भारत वर्ष में धूमधाम के साथ राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत हर घर तिरंगा यात्रा के तहत समूचा देश तिरंगा महोत्सव को एक पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। स्कूल, कॉलेज से लेकर सभी शासकीय संस्थान सहित नगर, गांव, कस्बे में हर घर पर तिरंगा फहराया जा रहा है। इसी तत्वावधान में आज महाविद्यालय मेहगांव में तिरंगा महोत्सव पर्व का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रो. अनुग्रह दत्त शर्मा, श्रीमती गिरिजा नरवरिया, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. हर्षद मिश्र, प्रो. राधाकृष्ण शर्मा, डॉ. रेखा सुमन, डॉ. प्रियंका बिसेन, वंदना श्रीवास्तव, आलोक मिश्रा, दुर्गेश गुप्ता, सुनील बंसल, रमेश शर्मा, पूरन सिंह, सुशील चौधरी, पूरनलाल, शैलेन्द्र रमन, श्रीमती कांति गर्ग के अलावा छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ उपस्थित रहा।