विपिन बघेल मंत्री एवं अशोक यादव सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत

भिण्ड, 09 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया, जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर की सहमति से भाजपा सुभाष मण्डल के अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया ने अशोक सिंह यादव को सोशल मीडिया प्रभारी एवं विपिन बघेल को मण्डल मंत्री नगर मनोनीत किया है। भाजपा सुभाष मण्डल के नवमनोनीत मंत्री विपिन बघेल एवं सोशल मीडिया प्रभारी अशोक सिंह यादव ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वाह करूंगा, उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

चंदेल बाबूजी के निधन पर लोगों किया शोक व्यक्त

आलमपुर। शा. उमावि आलमपुर में पदस्थ राजबहादुर सिंह चंदेल बाबूजी का बीते सोमवार को निधन हो गया है। वह करीब 46 वर्ष के थे और वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। परिवार के लोगों ने उनका भरपूर उपचार कराया। लेकिन उनका सोमवार को ग्वालियर में उपचार के दौरान निधन हो गया है। सज्जन स्वभाव के श्री चंदेल के निधन पर आलमपुर कस्बे के नागरिकों तथा विद्यालय परिवार ने गहरा दुख व्यक्त किया है।