दंदरौआ धाम में दांपत्य सूत्र में बंधे छह जोड़े

महंत रामदास महाराज ने दिया आशीर्वाद

भिण्ड, 08 जुलाई। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम में श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर महंत रामदास जी महाराज के सानिध्य में निव्या बंधन सर्वजातीय शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन शुक्रवार को आयोजित किया गया। जिसमें छह जोड़ों का विधि विधान से विवाह पं. रामलखन कटारे द्वारा हिन्दू रीति रिवाज के साथ संपन्न करवाया गया। वर वधु दोनों पक्षों को भोजन देकर विवाह कार्यक्रम संपूर्ण किया गया।
इस मौके पर महंत श्री रामदास महाराज ने दशरथ कुशवाह संग अंजली कुशवाह, लवकुश श्रीवास संग शिवानी श्रीवास, अर्जुन राठौर संग खुशबू राठौर, बंटी गोस्वामी संग अंजली गोस्वामी, हाकिम परिहार संग रूबी परिहार, लवकुश विश्वकर्मा संग ममता को मंगलमय एवं सुखमय जीवन व्यतीत करने के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर रामवरन पुजारी, पं. श्याम बिहारी दुबे, प्रदीप राणा, संदीप राणा, डॉ. ओम पचौरी, देवेश, छक्की सहित अनेक लोग मौजूद रहे।