भिण्ड, 29 अप्रैल। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक हरिभुवन सिंह तोमर ने बताया कि हाईस्कूल/ हायर सेकेण्ड्री परीक्षा परिणाम 2022 घोषित किया जा चुका है। छात्र-छात्राओं से बात कर समस्याओं का समाधान करने के लिए ई-गवर्नेंस में काउसलिंग हैल्पलाईन चालू की गई है। जिसमें कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जिसके तहत एडीपीसी सत्यभान सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनका मोबाईल नं.9009774640 है। इसीप्रकार एपीसी आकाश सिंह तोमर मो. 9131160458 को प्रभारी, माध्यमिक शिक्षकगण महेन्द्र सिंह भदौरिया मो. 9977469920, संजय सिंह राजावत मो. 8770361538, यदुवीर सिंह यादव मो. 9329377476 एवं दिलीप श्रीवास्तव मो. 7566436234 को सदस्य बनाया गया है। साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर प्रदीप शर्मा मो.7974058674 शामिल किया गया है। उक्त कर्मचारी काउसलिंग हैल्पलाईन अंतर्गत छात्र-छात्राओं से बात कर समस्याओं का समाधान कर पॉजीविटी बात कर समाधान करेंगे।