कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम में किए फल वितरित
भिण्ड, 15 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. मुकेश सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में महाराणा प्रताप मण्डल भिण्ड द्वारा कुण्डेश्वर मन्दिर भिण्ड में सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया। इसके अलावा वनखण्डेश्वर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम भिण्ड में फल वितरण कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश सिंह कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, जिलामंत्री तरुण शर्मा, राधाकृष्ण शर्मा, पिंकी शर्मा, पिंक रश्मि खटीक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा श्रीमती सीमा शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा जैन, महाराणा प्रताप मण्डल के अध्यक्ष के शेरू पचौरी, वनखण्डेश्वर मण्डल के अध्यक्ष अमित जैन, सुभाष चन्द्र बोस मण्डल के अध्यक्ष प्रदीप भदौरिया, युवामोर्चा के अमित चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
चौधरी के जन्मदिन पर किया पौधारोपण
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी जी के जन्मदिन पर सुभाष चंद्र बोस मण्डल के कार्यकर्ताओं ने शहीद स्तंभ सर्किट हाउस पर पौधाारोपण किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, जिला महामंत्री धीरसिंह भदौरिया एवं धर्मसिंह भार्गव जिलामंत्री श्रीमती पिंकी शर्मा, श्रीमती रश्मि खटीक एवं राधाकृष्ण शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे तथा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हृदेश पुरोहित, अतिराज नरवरिया, अमित चौधरी तथा अन्य युवा साथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।