सेवा दिवस के रूप में मनाया प्रदेश उपाध्यक्ष का जन्मदिन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौधरी के जन्मदिन पर अस्पताल में फल बांटे और पौधे रोपे

भिण्ड, 15 मार्च। भारतीय जनता पार्टी मण्डल गोरमी द्वारा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मुकेश चौधरी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर मरीजों को फल वितरण किए एवं अस्पताल परिसर में पौधारोपण किया।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी ने हमेशा गरीब असहाय दलित शोषित वंचित वर्ग की सेवा की है, इसलिए आज उनके जन्मदिन पर हम सब कार्यकर्ता अस्पताल में फल वितरण एवं पौधारोपण कर रहे हैं। साथ ही गरीब बस्ती में मिष्ठान वितरण कर जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। हमें भरोसा है कि वे ऐसे ही संगठन एवं आमजन की सेवा करते रहेंगे।
इस अवसर पार्टी के जिलामंत्री राजकुमार जैन, वरिष्ठ नेता अरविंद वर्मा, जयवीर पुरोहित, निर्मल आर्य, राजेन्द्र सिंह गुर्जर, सरपंच जयसिंह गुर्जर, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ओमकार यादव, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नीरज यादव, युवा नेता दिनेश यादव, विजय कुशवाह, रविंद यादव, सोनू भदौरिया मोनू शर्मा, मोनू जैन, उज्ज्वल कटारे, रामवीर गुर्जर, रवि सोनी, डॉ. वेदप्रकाश शर्मा, राहुल थोकदार, अरविंद थापक, डॉ. बृजमोहन शर्मा, सामंत यादव, मुकेश भदौरिया, रविंद यादव, राहुल कटारे, गब्बर तोमर, इंद्रपाल सिकरवार आदि उपस्थित थे।