भिण्ड, 13 मार्च। मेहगांव नगर की वरिष्ठ भाजपा नेत्री और पूर्व महिला आयोग की सदस्य सुधा राठौर को भारतीय जनता पार्टी की नवीन कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष बनाई गई हैं। भाजपा नेत्री सुधा राठौर को उनकी संगठन में सक्रियता के चलते यह नई जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान रविवार को सुधा राठौर का जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन हुआ। उनके नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा मेहगांव में कई जगह भव्य स्वागत किया गया। मेहगांव में भिण्ड तिराहे पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कर बधाई दी।
अभी हाल ही में सुधा राठौर को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सुल्तानपुर एवं अमेठी विधानसभा का प्रभारी बनाकर भी भेजा गया था। जहां पर लगातार एक महीने घर से दूर रहते हुए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार किया और व्यापक चुनाव रणनीति और योजना बनाई। जहां पर भाजपा प्रत्याशी प्रचण्ड बहुमत से विजयी हुए हैं। इस कारण भी उन्हें यह नवीन जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुधा राठौर के मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और मेहगांव में जोरदार स्वागत किया। मेहगांव नगर आगमन पर भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री पूर्णिमा भदौरिया, जिला मंत्री बबली तोमर, मण्डल मंत्री मुन्नी नरवरिया, महामंत्री रोहित करैया, कालीचरण शाक्य, राजेश व्यास, राजेश त्यागी, रामविलास राठौर, स्नेहलता भदौरिया, पुष्पा श्रीवास, गुड्डी निगम, सुमन राठौर, केशव राठौर, के साथ आधा सैकड़ा लोगों ने जोरदार स्वागत किया। श्रीमती राठौर को अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, पूर्व विधायक राकेश शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, पूर्व नप अध्यक्ष ममता भदौरिया, मेहगांव मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र भदौरिया, दंदरौआ मण्डल अध्यक्ष राजवीर गुर्जर, सोनी मण्डल अध्यक्ष जेल सिंह नरवरिया, नीरज शर्मा ने बधाई दी।