आजीवन सहयोग निधि के लक्ष्य को पूर्ण करने कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करें : ममता
भाजपा किसान मोर्चा एवं भाजयुमो मेहगांव मण्डल की बैठक आयोजित
भिण्ड, 07 मार्च। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय दैपुरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार किसान हितैषी योजनाओं को बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर की दिशा से जोडऩे का काम कर रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में किसानों को भ्रमित कर कांग्रेस की सरकार बनाई और जिसका नेतृत्व कमलनाथ कर रहे थे, जिन्होंने 10 दिन में एक भी किसान का कर्जा माफ नहीं किया और बराबर किसान विरोधी नीति करते रहे। यह बात उन्होंने मेहगांव सर्किट हाउस में संयुक्त रूप से आयोजित भाजपा किसान मोर्चा एवं युवा मोर्चा मेहगांव मण्डल की बैठक को संबोधित करते हुए कही। मंचासीन अतिथियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया।
बैठक में उपस्थित नगर परिषद मेहगांव की पूर्व अध्यक्ष ममता भदौरिया ने कहा कि आजीवन सहयोग निधि के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर इस अभियान में अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करें। किसान मोर्चा के संगठन को प्रत्येक बूथ स्तर पर मजबूत बनाकर मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका निभाएं, साथ ही कांग्रेस की किसान विरोधी नीतियों को हर समाज के किसान तक ले जाकर बताएंगे ताकि किसानों को हकीकत मालूम हो सके। उन्होंने कहा कि आजीवन सहयोग निधि के लक्ष्य को किसान मोर्चा के कार्यकर्ता पूर्ण करेंगे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव सिंह यादव ने कहा कि किसान मोर्चा की संगठन को जिले में मजबूत बनाकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने में कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करें। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष सिंह मसूरी ने कहा कि किसान मोर्चा भाजपा की रीड की हड्डी है। कांग्रेस में धोखा करने का कार्य किया है, केन्द्र और राज्य सरकार किसान हितैषी योजनाएं बनाकर उनको लाभ दिलाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही हमेशा संगठन में सर्वप्रिय होता है जोकि व्यक्ति नहीं विचार के लिए समर्पण भाव से काम करता है।
बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह, पूर्व जिला महामंत्री उमेश सिंह भदौरिया, अक्षय सिंह भदौरिया, मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया, रिंकू भदौरिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष जगदीश शर्मा, रमन सिंह भदौरिया, भगवती चरण करैया, सुरेन्द्र जैन, राजकिशोर सिंह भदौरिया ने भी संबोधित किया किया। बैठक में मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया, सुभाष थापक, जेलसिंह नरवरिया, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री पटेल यादव ने स्वाफा बांधकर उनका सम्मान किया और स्मृति चिन्ह भेंट किए। मेहगांव में मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया ने स्वागत भाषण एवं संचालन कालीचरण शाक्य, सोनी में आशीष सिंह भदौरिया, गोरमी में मण्डल महामंत्री निर्मल आर्य ने किया।