भिण्ड, 07 मार्च। भारतीय जनता पार्टी युवामोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विक्रांत कुशवाह एवं किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय दैपुरिया मेहगांव प्रथम नगर आगमन पर भिण्ड रोड गल्ला मण्डी के सामने युवा नेता अश्वनी त्यागी के नेतृत्व में एक सैंकड़ा कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया। जिसके बाद भिण्ड तिराहे पर शिवम डंडोतिया के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस स्वागत के बाद युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालते हुए मेहगांव सर्किट हाउस पर आयोजित परिचय बैठक में भाग लिया। जिसमें भाजपा नेताओं के साथ मण्डल के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और परिचय कार्यक्रम आयोजित हुआ।