अजीत सिंह उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक नियुक्त

भिण्ड, 08 फरवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव हेतु भिण्ड के निवासी मप्र कांग्रेस कमेटी के सचिव अजीत सिंह परमार को उन्नाव जिले में विधानसभा क्र.166 भगवंत नगर विधानसभा के पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश सचिव अजीत सिंह परमार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी, अजय सिंह (राहुल भैया) और महेन्द्र सिंह चौहान एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।