भिण्ड, 14 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक दर्जन कार्यकार्ताओं तथा पदाधिकारियोंं ने शुक्रवार को भाजपा, कांग्रेस से मोह भंग कर आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। जिसमें दबोह भाजपा के कार्यालय मंत्री व आलमपुर मण्डल से सोशल मीडिया प्रभारी प्रमुख हैं। तो वहीं कांग्रेस के भी कई कार्यकर्ता भी शामिल है।
आज बरथरा में आप पार्टी के संभागीय संगठन मंत्री तथा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य पारस गुर्जर ने दोनों दलों से आए सदस्यों को आप पार्टी की सदस्यता दी लाई। भाजपा से दबोह मण्डल से कार्यालय मंत्री राजा यादव, आलमपुर मण्डल से सोशल मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र सिंह कौरव शामिल हैं। तो वहीं अन्य सदस्यों में रोहित कौरव, मुकेश कौरव, लालता कौरव, बलवीर अहिरवार, त्रिलोक अहिरवार, फिरोज खान, उमेश सिंह, रामेन्द्र कौरव, नरेन्द्र सविता, मोहर सिंह कुशवाह, श्यामू परिहार, अर्जुन परिहार आदि ने आज अपने अपने दल से नाता तोड़ लिया है। यहां बताना मुनासिब होगा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा वर्षों से होती आ रही है। जिसके चलते आज कार्यकर्ताओं का सब्र टूट गया और उन्होंने पार्टी को तिलांजलि दे दी। यदि प्रदेश नेतृत्व अब भी अपनी आंखें, कान बंद करे रहा तो आने वाले समय में भाजपा से और भी कार्यकर्ता जा सकते है।
इनका कहना है-
भाजपा की नीतियां किसान विरोधी हैं, हम एक किसान के बेटे हैं, इसलिए हमने पार्टी छोड़ी है।
भूपेन्द्र सिंह कौरव, सोशल मीडिया प्रभारी मण्डल आलमपुर
भाजपा में कार्यकर्ताओं की निरंतर उपेक्षा की जा रही है। हमने तीन दिन पहले ही अपना इस्तीफा दे दिया था।
राजा यादव, कार्यालय मंत्री मण्डल दबोह