शीत शिविर में 1500 बच्चों ने की सहभागिता

भिण्ड, 05 जनवरी। मैजिक बस इंडिया फाउण्डेशन तथा मोंडलेज इंटर नेशनल के सहयोग से ब्लॉक के पांच स्थानों पर शीत शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 1500 बच्चों ने सहभागिता की। जिसमें मुख्य रूप से समुदाय के गणमान्य नागरिक, पंचायती राज के सदस्य, सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, युवा, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित हुए। बच्चों को सम्मानित भी किया गया तथा उन्हें उपहार स्वरूप वस्तुएं दी गई।
इस अवसर पर गोहद विद्यालय पर अरविन्द शर्मा राष्ट्रीय कोच कबड्डी फेडरेशन, बृजमोहन शर्मा प्रधानाध्यापक गोहद बॉयज, संजय शुक्ला, अनिल कुमार शर्मा, राजकुमार जोशी, आशीष शर्मा, जेएस भारद्वाज, पवन शर्मा, रामरूप कुशवाह शामिल हुए। सर्वा विद्यालय से रामचरण जनपद सदस्य, धर्मेन्द्र सिंह तोमर उप सरपंच सर्वा, राकेश तोमर, संतोष मधु तोमर, सीताराम अवस्थी, पंचायत सचिव नवीन शर्मा उपस्थित रहे। मैजिक बस इंडिया फाउण्डेशन परिवार की ओर से सभी का माल्यार्पण स्वागत किया गया। फाउण्डेशन की के पवन कुमार शर्मा, अनिल आर्य कार्यक्रम समन्वयक, कृष्णा, प्रियंका परिहार, प्रियंका सिंह, दीपा सिकरवार, काजल तोमर, धर्मेन्द्र आर्य, राजीव शर्मा, राहुल कुशवाहा, रिंकी शुक्ला, साधना सेन, पवन प्रताप सिंह तोमर, अजय गुर्जर, महेश राजावत, सतेन्द्र पाल, जितेन्द्र माहौर, मनीष स्वामी, चंद्रानी कोटिया भी मौजूद रहे।