एमजेएस कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

भिण्ड, 03 नवम्बर। शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में गुरुवार को प्राचार्य मालवीय विमल के निर्देशन में कालिदास काव्य पाठ और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें निर्णायक के रूप में यदुनाथ कॉलेज के संस्कृत प्रो. करण सिंह भदौरिया एवं शा. एमजेएस कॉलेज के प्रो. गजेन्द्र सिंह रहे। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्रों ने भाग लिया। कालिदास काव्य पाठ प्रतियोगिता में उन्नति शर्मा और प्रियांशु सविता और कालिदास वाद विवाद प्रतियोगिता में सौरभ समाधिया पक्ष और अभिनेन्द्र विपक्ष में चयनित हुए। इस प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राएं अखिल भारतीय कालिदास समारोह में आयोजित कालिदास काव्य पाठ और वाद विवाद प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कमला नरवरिया और डॉ. अनीता बसंल द्वारा किया गया।