प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित प्रश्न मंच समारोह आयोजित

ग्राम भारती शिक्षा समिति मध्य भारत प्रांत का आयोजन

राजगढ़, 09 अक्टूबर। विद्या भारती मध्य भारत प्रांत से संबद्ध ग्राम भारती शिक्षा समिति मध्य भारत प्रांत द्वारा आयोजित प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित प्रश्न मंच समारोह सरस्वती विद्या मन्दिर हेडगेवार कॉलोनी राजगढ़ में आयोजित हुई।
प्रांतीय समिति सदस्य इंदर सिंह परमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे भैया-बहिन विज्ञान एवं वैदिक गणित विषय को रुचि एवं आनंदमय ढंग से पढ़ रहे हैं, विज्ञान के प्रयोग एवं वैदिक गणित के सरलतम सूत्रों का प्रयोग आसानी से छात्रों द्वारा किया जा रहा है।


विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सरस्वती शिशु मन्दिर लखोनी जिला राजगढ़ एवं द्वितीय स्थान ब्यावरा जिला की टीम ने प्राप्त किया। वैदिक गणित प्रश्न मंच में प्रथम स्थान जिला हरदा एवं द्वितीय स्थान ब्यावरा जिले की टीम ने प्राप्त किया। विजेता टीम एवं सहभागी छात्रों को प्रांतीय समिति की ओर से शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस अवसर पर ग्वालियर भाग प्रमुख गोपाल शर्मा, राजगढ़ जिला एवं विभाग प्रमुख संतोष सेजगाएं, संरक्षक आचार्य दीदी एवं भैया बहिन उपस्थित रहे।