कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर मरीजों को किए फल वितरण
भिण्ड, 19 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मण्डल गोरमी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत सोमवार को नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वच्छता अभियान चलाकर मरीजों को फल वितरण किए एवं अस्पताल परिसर में पौधारोपण किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया एवं विशेष अतिथि के रुप में भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक, जिला मंत्री राजकुमार जैन, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रज्जन सिंह भदौरिया, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष केके त्यागी, धर्मेन्द्र तिवारी, रमेश भदौरिया, बलवंत सिंह हिण्डोलिया, अवनीश त्रिपाठी मौजूद थे।
मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि आज हम सब कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के तहत मना रहे हैं, इसके तहत ही हम सब लोग पौधारोपण जैसा महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं, एक वृक्ष सौ पुत्र के समान होता है, इसी प्रकार अस्पताल में गरीब असहाय व्यक्ति को फल वितरण करना भी परोपकार का कार्य है। हमारे प्रधानमंत्री स्वच्छता पर हमेशा जोड़ देते हैं, स्वच्छता का सीधा संबंध स्वास्थ्य से होता है।
इस अवसर पर अन्य अतिथियों ने भी अपने अपने विचार रखे। अंत में आभार मण्डल अध्यक्ष विजय कुशवाहा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में अरविन्द वर्मा, ओमकार यादव, किसान मोर्चा के मण्डल महामंत्री मोनू शर्मा, मण्डल मंत्री भाजपा शिवराज यादव, शिवराज परमार, रणवीर परमार, सोनू भदौरिया, बृजकिशोर थापक, गोपाल तोमर, राहुल कटारे, प्रेमप्रताप नरवरिया, राजेश मिश्रा, रामप्रीत परिहार, रामलखन सखवार, सोनू राजावत, मदन मोहन श्रीवास्तव, नीरज यादव, गुरु भदौरिया, राजेश गुर्जर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।