भिण्ड, 16 सितम्बर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री हितनंद शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह, पार्टी जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर एवं सदर विधायक संजीव सिंह कुशवाह की अनुशंसा पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने गौरव दीक्षित को भाजपा किसान मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष व सोशल मीडिया प्रभारी घोषित किया।
गौरव दीक्षित ने भाजपा किसान मोर्चा में दायित्व मिलने पर वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेतृत्व ने मुझे जो दायित्व सौंपा उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। दीक्षित को उनके इष्टमित्रों और पार्टी पदाधिकारियों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में सदर विधायक संजीव सिंह कुशवाह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया, जिला पंचायत सदस्य नीतू अड़तीया, पाण्डरी सरपंच व्रदवाल सिंह, ऊमरी सरपंच पुन्नू यादव, नयागांव सरपंच रवि ठाकुर, पुलावली सरपंच प्रहलाद सिंह, मानपुरा सरपंच ओमवीर चौहान आदि लोग प्रमुख हैं।