भिण्ड, 01 सितम्बर। क्षत्रिय महासभा की नवगठित कार्यकारिणी में गोहद ग्रामीण भजपा के पूर्व अध्यक्ष कमल सिंह तोमर को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन किया गया है। मिलनसार व्यतित्व के धनी कमल सिंह तोमर के मनोनयन पर गोहद क्षेत्र के क्षत्रिय समाज में हर्ष व्याप्त है। मनोनयन पर बधाई देने वालो में सुरेन्द्र तोमर, गुड्डु तोमर, विश्वनाथ सिंह तोमर, कालीचरण तोमर, विनोद तोमर, सुधर सिंह तोमर, अशोक तोमर आदि प्रमुख हैं।