भिण्ड, 17 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव एवं 75वे स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह नरवरिया गुड्डू ने कार्यकर्ताओं व नगर के गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए महात्मा गांधी के सत्य अहिंसा एवं अंग्रेजों से देश को आजाद कराने वीर सपूत बलिदानियों को याद किया।