पतलोखरी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में अशोक भारद्वाज ने कथा व्यास का किया स्वागत

भिण्ड, 28 नवम्बर। ग्राम पतलोखरी में चल रही श्रीमद भागवत कथा में सारथी समूह के चेयरमैन समाजसेवी भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक भारद्वाज ने पहुंचकर कथा का रसपान किया। भारद्वाज कथा सुनने, रामलीला देखने के बहुत शौकीन हैं। इसलिय मेहगांव क्षेत्र में जहां भी कथा होती है, वहां पहुंचने का पूरा प्रयास करते हैं। इसी क्रम में रविवार को पतलोखरी गांव में भागवत कथा के व्यास श्रीश्री 1008 रामभूषण दासजी महाराज का शॉल श्रीफल भेंट कर माल्यार्पण कर स्वागत किया। तदुपरांत ब्यास पीठ की आरती अपने सभी साथियों के साथ की। महाराज जी से मेहगांव विधानसभा के साथ पूरे प्रदेश की कुशलता की कामना की। भारद्वज के साथ मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया, श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी श्यामसुंदर कटारे, युवा नेता देव चौधरी, संतोष गिरी, मनोज शर्मा के अलावा लला दुबे, रामसिया दादा, देवीराम शर्मा, रामलखन भारद्वज, सियाराम भारद्वाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।