लोसपा का धरना 4 अक्टूबर को, रघु ठाकुर करेंगे संबोधित

भिण्ड, 03 सितम्बर। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी का एक दिवसीय धरना आज 4 अक्टूबर को व्यापार मंडल धर्मशाला के सामने धनवंतरी कॉम्पलेक्स परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।
धरने में समाजवादी चिंतक व विचारक एवं पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक रघु ठाकुर शामिल होकर जनता को संबोधित करेंगे। आयोजक और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्यामसुंदर सिंह यादव ने बताया कि भिण्ड के बरुआ नगर से निकलने वाली आम रास्ता और कुरथरा- सिमराव की मुख्य आम रास्ता पर दबंगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने की शिकायत लंबे समय से है। समस्या के समाधान हेतु यह धरना आयोजित किया जा रहा है। धरने में रघु ठाकुर के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंभूदयाल बघेल, प्रदेश महासचिव जयंत तोमर, निशार कुरैशी सहित कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।