भिण्ड, 28 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में विकसित और समृद्ध भारत के नवनिर्माण विकास एवं प्रगति के लिए अपने महत्वपूर्ण अनुकरणीय विचारों को समाज के हर व्यक्ति तक लाइव प्रसारण द्वारा पहुंचाए। वहीं जिले के समस्त 29 मण्डलों के 1480 बूथ केन्द्र पर स्क्रीन लगाकर कार्यकर्ता हर गांव-गांव की चौपाल तक मोदी जी के विचारों को सुनवाकर उन्हें जाग्रत किया, ताकि उनके विचार भाव के साथ यह भारत और समाज आत्मनिर्भर की दिशा से जुड़ सके।
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिण्ड दतिया सांसद संध्या राय ने बूथ क्र.229 दीनपुरा स्थित विनोद पब्लिक स्कूल में, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, पूर्व सांसद डॉ. रामलखन सिंह ने वार्ड क्र.33 भिण्ड के बूथ क्र.164 पर प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात का श्रवण किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया एवं संजीव कांकर, कृष्णाकांता तोमर, जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे एवं उपेन्द्र शर्मा, जिला मंत्री बजरंग सिंह भदौरिया, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आभा जैन, जिला महामंत्री आरती पाठक एवं संगीता कौशल, युवामोर्चा के जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया भी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हर महीने मन की बात, कार्यक्रम के माध्यम से जनता जागरूक हुई है। जिन्होंने युवा महिला एन किसान गरीब मजदूर एवं रचनात्मक तथा सर्ववर्ग समाज तथा खेल शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देश की जनता का मार्गदर्शन मन की बात के कार्यक्रम के माध्यम से करते हैं। जिले के सभी मण्डल अध्यक्ष पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेताओं एवं युवा महिलाओं और किसान तथा वर्ग समाज को सूचित करते हुए एक निश्चित स्थान पर बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को प्रभावित रूप से संपन्न कराया। सभी कार्यकर्ताओं ने अपने फोटो संगठन अप मोदी एप पर डाउनलोड करके भेजे।