भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह को किया नमन

भिण्ड, 28 सितम्बर। राष्ट्र सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले महान देशभक्त भगत सिंह की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किला स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश बाबूजी ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपनी शहादत से पूरे देश में क्रांति की लहर पैदा कर दी। वही लहर बाद में अग्नि की ज्वाला बनी और ब्रिटिश हुकूूमत को अंतत: जाना ही पड़ा। महज 23 वर्ष की अवस्था मे दिया गया उनके बलिदान को देश के नौजवानों में गुस्से का अंगार भर दिया और देशवासियों में आजादी की ललक पैदा कर स्वाधीनता आंदोलन को बल प्रदान किया।
भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि आज देश स्वतंत्र और खुशहाल है तो इसके पीछे भगत सिंह जैसे नौजवानों का बलिदान है। सरदार भगत सिंह जितनी तेज पिस्तौल चलाते थे उतनी ही तेज कलम। जेल में कैदी भी उनके दीवाने हो गए थे। भारत माता की बलिवेदी पर चढ़ने को तैयार हो गए थे। अपने फौलादी इरादों के बल पर ब्रिटिश सरकार को कड़ी चुनौती देने वालों में सरदार भगत सिंह का नाम सबसे आगे लिया जाएगा। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत सोनी, मंडल मंत्री सूरज बरुआ, मंडल कोषाध्यक्ष शिवेन्द्र बंटी शुक्ला, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी विष्णु शर्मा, युवामोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष सौरभ पुलक, ऋषि जैन, सुरेन्द्र गर्ग आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।