– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही : कुशवाह
– सांसद एवं विधायक ने नवीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र का किया लोकार्पण
भिण्ड, 28 सितम्बर। भिण्ड विकास की दृष्टि से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। नवीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र बनने से बिजली की समस्या दूर हो चुकी है। सरकार विकास की योजनाओं को लेकर अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर काम कर रही हैं। यह बात शहर के इटावा रोड पर नवनिर्मित 33/11 केव्ही उपकेन्द्र के लोकार्पण अवसर पर सांसद संध्या राय ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना के माध्यम से गांव-गांव में नवीन और डम्बरीकृत सड़कों को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से हम बराबर आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विकास की योजना को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं। उन्होंने कहा कि अमृत योजना के माध्यम से भिण्ड रेल्वे स्टेशन का सौंदर्यीकरण विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ओवर ब्रिज का निर्माण भी तेज गति से चल रहा है। ओवर ब्रिज बनने से लोगों को जाम की स्थिति से निजात मिलेगी।
लोकार्पण अवसर पर क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिजली की समस्या से निजात के लिए महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि शहर में बजली की समस्या बहुत अधिक होती थी, अब 33/11 केव्ही उपकेन्द्र के बनने से नहीं होगी। उन्होंने कहा कि विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है। जिसके लिए मैं कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा।
इस अवसर पर बिजली कंपनी के महाप्रबंधक अम्बरीष शुक्ला, उप महाप्रबंधक विशाल उपाध्याय एवं विभाग के विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा वाल्मीकि, उपाध्यक्ष भानू भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, वनखण्डेश्वर मण्डल के अध्यक्ष प्रिंस दुबे, भिण्ड ग्रामीण मण्डल के अध्यक्ष दीपेश सिंह तोमर, व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं पार्षद ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी, पूर्व अध्यक्ष पवन जैन, विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र जैन दाढ़ी, छात्रसाल सिंह चौहान, अशोक वाल्मीकि, अवधेश सिंह भदौरिया, रामअवतार शिवहरे, सोनू कुशवाह, पार्षद मनोज जैन, अमित सोनी, वीरेन्द्र कौशल, बड़े कुशवाह, यश जैन, दशरथ सिंह भदौरिया, महेन्द्र सिंह कुशवाह, विष्णु शर्मा, उदयराज सिंह भदौरिया एडवोकेट आदि मंचासीन थे।