भिण्ड, 27 सितम्बर। सेवा पखवाड़े के तहत सतपाल महाराज की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से देशभर में 27-28 सितंबर को स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को भिण्ड शहर के जगराम नगर मुक्तिधाम पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
सतपाल महाराज की शिष्या महात्मा अनुरोध बाई, कर्मावती बाई के साथ शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डीके शर्मा, पार्षद आदेश अरेले नानू, पार्षद मनोज सिंह राजावत, इंजीनियर कन्हैयालाल त्रिपाठी, दिनेश शर्मा, योग गुरु कप्तान राठौर, बृजेश शुक्ला के साथ शहर के प्रबुद्धजनों ने हाथ में झाडू पकड़कर करीब 2 घण्टे तक जगराम नगर मुक्तिधाम में स्वच्छता अभियान चलाया। भिण्ड नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया।