बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की बैठक आयोजित

भिण्ड, 20 सितम्बर। शहर के वृद्धाश्रम के हाल में जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन व धरती संस्था द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। धरती संस्था जिले में एक वर्ष से निरंतर बालकों के सुरक्षा संरक्षण अधिकारों को लेकर काम कर रही है। बाल श्रम, बाल तस्करी, बाल विवाह आदि विषयों को लेकर एक बेबीनार बैठक आयोजित की गई। जिसमें बाल कल्याण समिति के सदस्य इन्द्रजीत शर्मा, बाल कल्याण समिति के पूर्व सदस्य डॉ. रविन्द्र शर्मा, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य रमाकांत पटसरिया, महिला बाल विकास विभाग के सहायक बाल संरक्षण अधिकारी अनिल शर्मा, एसएनएसडब्ल्यू संजय मिश्रा, एडीईओ योगेश कटारिया, जितेन्द्र शर्मा, आउटरीच कार्यकर्ता अनिरुद्ध शर्मा, प्रबंधक सेवा भारती बलवान गौरव मौजूद रहे।
सभी अतिथियों द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर उपस्थित सभी बच्चियों और महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी गई, महिला बाल विकास के अधिकारियों ने विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से बताया। अंत में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की सभी लोगों ने शपथ ली कि भिण्ड के साथ-साथ अपने देश को बाल विवाह मुक्त बनाना है और बाल विवाह को खत्म करना है। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर रामवीर सिंह एवं विनोद सिंह ने आए हुए अतिथि और सभी लोगों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।