भामसं के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

भिण्ड, 23 जुलाई। भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर जनक पैलेस लश्कर रोड भिण्ड स्थित संघ के कार्यालय पर सुबह 11 बजे ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात राष्ट्रगान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा एवं भारत माता तथा दांतोपंत ठेगडे का पूजन माल्यार्पण कर किया गया। जिसमें एलईडी पर दिल्ली से सीधा प्रसारण देखा गया। प्रसाद वितरण के साथ समापन पर आभार प्रदर्शन सुरेश चंद्र बादल ने किया।
इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेश चंद्र बादल, बीएमएस अभिषेक सिंह परमार, पेंशनर महासंघ के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह भदौरिया, उपाध्यक्ष शिवनंदन सिंह भदौरिया, जिला सचिव पुरुषोत्तम सिंह, बीरेन्द्र कुमार शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, मप्र राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला सचिव सत्यनारायण सोनी, कोषाध्यक्ष अवधेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कुसुम परमार, लक्ष्मी तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष अंकित पटवारी, विकास पुरोहित पटवारी, स्वदेशी जागरण मंच के संयोजक रिपुदमन सिंह, रंधीर सिंह एडवोकेट उपस्थित रहे।