एसडीएम ने लोकसेवा केन्द्र रौन का किया निरीक्षण, मिली गंभीर लापरवाही

– बिना सूचना के अनुपस्थित मिला लोकसेवा केन्द्र प्रबंधक

भिण्ड, 20 जून। एसडीएम लहार विजय सिंह यादव शुक्रवार अचानक लोकसेवा केन्द्र रौन पहुंचे, जहां उन्होंने लोकसेवा केन्द्र के माध्यम से दी जाने वाली विभिन्न नागरिक सेवाओं का निरीक्षण किया।
एसडीएम वियज यादव जब लोकसेवा केन्द्र पर पहुंचे तो वहां प्रभारी दीपेंद्र राजावत सूचना बिना सूचना के 11:30 बजे अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम में जब उपस्थित स्टाफ से जानकारी ली कि लोकसेवा गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत लोगों को दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं के शुल्क संबंधी चार्ट कहां पर है, तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए। जबकि शासनादेश में इसका स्पष्ट उल्लेख है कि विभिन्न प्रदाय की जाने वाली नागरिक सेवाओं से संबंधित शुल्क चार्ट केन्द्र पर अनिवार्य रूप से होना चाहिए। लोकसेवा केन्द्र पर कर्मचारियों को बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने के निर्देश हैं, जबकि कर्मचारियों द्वारा अभी भी मैन्युअल हाजरी लगाई जा रही है जो नियम विरुद्ध पाई गई। आगामी दो दिवस में केन्द्र पर शुल्क चार्ट एवं विभिन्न निर्धारित व्यवस्थाएं करने के कडे निर्देश एसडीएम ने केन्द्र प्रभारी को दिए।
शौचालय में मिली गंदगी
लोकसेवा केन्द्र में स्टाफ एवं सामान्य नागरिकों के लिए शौचालय की व्यवस्था की गई है, परंतु केन्द्र प्रभारी द्वारा दोनों ही शौचालय में साफ सफाई का गंभीर अभाव पाया गया, जिस पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उपस्थित कर्मचारियों को दो दिन में शौचालय को साफ करने एवं भविष्य में उसको स्वच्छ रखने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम ने बताया कि लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से लगभग 200 नागरिक सेवाओं को लोकसेवा गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत 30 दिवस में अनिवार्य रूप से प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। जहां प्रत्येक सेवा के लिए निर्धारित शुल्क 20 रुपए मात्र है एवं अन्य सुविधा के लिए यदि कोई फीस ली जाती है तो विधिवत उसकी पावती प्रत्येक नागरिक को अनिवार्य रूप से सभी लोकसेवा केन्द्र के माध्यम से उसे प्रदाय की जाएगी।
कलेक्टर को भेजा जाएगा कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन
एसडीएम लहार ने बताया कि विभिन्न कमियां जो लोकसेवा केन्द्र रौन पर मिली हैं, उसके संदर्भ में विस्तृत प्रतिवेदन बनाकर कार्रवाई हेतु कलेक्टर भिण्ड को भेजा जाएगा।