अमर शहीद विस्मिल की जयंती पर भिण्ड में निकली शहीद रज कलश यात्रा

– राष्ट्र देवताओं को की पुष्पांजलि अर्पित, शहीद एवं स्वतंत्रता सेनानी परिजनों का किया सम्मान

भिण्ड, 12 जून। स्वतंत्रता संग्राम में काकोरी काण्ड के नायक अमर शहीद रामप्रसाद विस्मिल की जयंती पर मिशन अमर शहीद अमर जवान, पूर्व सैनिक संगठन एवं स्वतंत्रता सेनानी संगठन द्वारा भिण्ड शहर में शहीद रज कलश यात्रा निकाली गई, जो शौर्य स्माकर भिण्ड पर पहुंची, जहां राष्ट्र देवताओं को पुष्पाजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर राष्ट्र भक्तों द्वारा राष्ट्र देव पूजन के बाद रामप्रसाद विस्मिल, देश की आन-बान-शान के प्रतीक महाराणा प्रताप एवं देश के तमाम राष्ट्र देवताओं को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद शहीद एवं स्वतंत्रता सेनानी परिजनों तथा समाज सेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हबलदार शिवरतन सिंह तोमर ने की।
मिशन अमर शहीद अमर जवान एवं राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता अशोक सोनी निडर ने देशहित में शहीद होने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं सैनिकों को राष्ट्र देवताओं के रूप में पूजने एवं राष्ट्र देव मन्दिर बनाने का आव्हान करते हुए राष्ट्रभक्ति रचनाओं से ओत-प्रोत कर दिया।

पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष एवं मिशन अमर शहीद अमर जवान के प्रदेश संयोजक राकेश सिंह कुशवाह ने ओजस्वी वाणी से राष्ट्र देवता रूपी शहीद एवं सैनिक साथियों के हित में तन-मन-धन से समर्पण भाव व्यक्त किए।
कुशवाह के कुशल नेतृत्व एवं पूर्व सैनिक संगठन के प्रयासों से ही भिण्ड में भव्य शहीद स्मारक की गौरव शाली उपलब्धि प्राप्त हो सकी है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्वालियर जिलाध्यक्ष राकेश चौरसिया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन भिण्ड के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष मदन मोहन पालीवाल, सचिव सुनील शर्मा, धर्मेन्द्र भदौरिया, रमेश पाल, पुष्पराज सिंह, प्रतापभान सिंह, शिवरतन सिंह तोमर, नंदकिशोर शर्मा, संतोष सिंह यादव, सतेन्द्र तोमर, रामदेव सिंह, सहेश सिंह, राधेश्याम, अजमेर सिंह, विजय बहादुर, राजकुमार, यशवंत सिंह, अमर पाल, अरुण सिंह आदि अन्य साथियों ने सहभागिता की।