भिण्ड, 12 जून। भारतीय जनता पार्टी मण्डल मेहगांव की कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष सुधा राठौर एवं अध्यक्षता मएडल अध्यक्ष नीरज शर्मा ने की।
मुख्य अतिथि सुधा राठौर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह अनूठा कार्यक्रम पार्टी में मण्डल अध्यक्ष नीरज शर्मा की सोच की नई मिसाल बनेगा। इस तरह के कार्यक्रम से कार्यकर्ता का मनोबल बढता है और पार्टी के काम को गति मिलती है। उन्होंने मप्र सरकार के केबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला एवं जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया एवं वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा वरिष्ठ नेतृत्व कार्यकर्ता की चिंता करता है और समय आने पर हर संभव सहायता करता है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ मण्डल उपाध्यक्ष रामभुवन सिंह परमार, उपाध्यक्षगण रविन्द्र सिंह जादौन, कौशल मिश्रा, रामप्रकाश पवैया, मुन्नी नरवरिया, मण्डल महामंत्री अरविन्द सिंह भदौरिया एवं कालीचरण शाक्य, मण्डल मंत्री गीता रामशेष, गुड्डी निगम, अनूप लहरिया, रामसेवक कुशवाह एवं केशव राठौर, कार्यालय मंत्री हीरादेवी गंभीर सिंह, सह कार्यालय मंत्री पवन थापक, कोषाध्यक्ष जयकुमार जैन, मीडिया प्रभारी राजेश त्यागी, सोशल मीडिया सह प्रभारी राहुल जैन, प्रचार मंत्री देवेन्द्र पाराशर, मन की बात प्रभारी सत्यदेव पाराशर, प्रवक्ता भगवती थापक आदि उपस्थित रहे। जिनको मंचासीन अतिथियों ने डायरी व कलम भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने मंत्री शुक्ला, जिलाध्यक्ष नरवरिया और मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।