कांग्रेस ने परेड चौराहे पर फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

-पुतला दहन के दौरान पुलिस बल ने वाटर कैनन का किया उपयोग

भिण्ड, 02 अप्रैल। कांग्रेस ने बुधवार को शहर के परेड चौराहे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का उपयोग किया और पुतले को बुझाकर मौके से हटा लिया।
प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सौरभ शर्मा जैसे लोगों के माध्यम से जनता की गाढी कमाई को लूट रही है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा भ्रष्टाचारियों को बचाने का काम कर रही है और इस पर रोक लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है और कांग्रेस इसके खिलाफ चुप नहीं बैठेगी। पार्टी ने ऐलान किया कि वह इस मुद्दे को सदन से लेकर सडक तक उठाएगी और भाजपा की भ्रष्ट नीतियों का विरोध करती रहेगी। पुतला दहन के दौरान पुलिस बल ने वाटर कैनन का भी उपयोग किया।
पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह के अलावा शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह कल्लू भारौली, युवा नेता राजबीर खन्ना, कार्यालय प्रभारी योगेश शाक्य, युवा नेता सत्येंद्र भदौरिया, कुलदीप भारद्वाज, शंकर सिंह राजावत, जिला सचिव चंद्रभान सिंह राजावत, युवा नेता विकास कुशवाहा, अमित कुशवाहा, सुशील पचौरी, दीपू दुबे, वरिष्ठ नेता दर्शन सिंह तोमर, सरपंच इंदल सिंह कुशवाहा और युवा नेता धर्मेन्द्र वर्मा, राजीव शर्मा, सत्यम दुबे, राजू भदौरिया, दिलीप बघेल, सुनील सिंह सहित कई कांगे्रस कार्यकर्ता मौजूद रहे।