राम जन्म की कथा सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

भिण्ड, 02 अप्रैल। कोतवाल सरकार मेहगांव पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा में श्रीराम कथा में मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम के जन्म की कथा सुनाई।
कथा वाचक पं. नरोत्तम शास्त्री श्रीधाम वृंदावन द्वारा भगवान राम जन्म की कथा सुनाते हुए कहा भये प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी, बाल्यकाल के समय राजा दशरथ, माता कौशल्या, कैकयी, सुमित्रा के जीवन मे परमानंद की प्राप्ति का दर्शन बताया। राम जन्म से सभी अयोध्यावासी नर नारी भगवान श्रीराम के दर्शन कर जीवन का अमुल्य लाभ लेते हुऐ बारंबार दर्शन के अभिलाशी बने हुऐ हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान राम के बाल्यकाल का दर्शन करने भगवान सूर्य देव ने दर्शन के लिए कहा कि मास दिवश का दिवस भा मरम न जाने कौय, रथ समेत रवि थाकेउ निशा कबन बिधि होय। प्रात काल उठि के रघुनाथा, गुरू पितु मातु नवावहि माथा हर माता पिता को अपने बच्चो को संस्कार देना चाहिए कि अपने से बडों, गुरू, माता- पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ग्रहण करना चाहिए। जीवन मे यह संस्कार बहुत बडा उपयोगी उध्योगी और सहयोगी सावित होता है। कथा परीक्षत कोतवाल सरकार हुनमान महाराज के दरबार मे कथा श्रवण करने श्रोता दूर दूर गांव से पधार रहे हैं।