मंत्री शुक्ला के जन्मदिन पर सुंदरकांड का पाठ कर मरीजों में बाटे फल

भिण्ड, 01 अप्रैल। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने विधायक एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला के जन्मदिन पर नगर परिषद में सुन्दरकाण्ड का पाठ का आयोजन कर अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए।
युवा नेता आलोक शुक्ला ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एकत्रित होकर मरीजों को फल वितरण कर जन्मदिन मनाया। नगर परिषद में मंत्री शुक्ला के जन्मदिन पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें नगर के कार्यकर्ता युवा प्रबुद्धजन शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री शुक्ला के पुत्र आलोक शुक्ला ने कहा कि उनके पिता ने अपने जन्मदिन को एक उत्सव के रूप में ना मना कर कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया कि मेरा जन्मदिन सेवा और समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाए। इसलिए हम सब कार्यकर्ता आज सेवा कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष कंचन पिंटू, सीएमओ महेश पुरोहित, उपाध्यक्ष देवेंद्र, जिला उपाध्यक्ष सुधा राठौर, भगीरथ गुर्जर, सुभाष राठौर, अतुल चौधरी, अवनीश त्यागी, सतेंद्र गुर्जर, देवेश चौधरी, नरवरिया, पार्षद राकेश चौधरी, केशव राठौर, नरेंद्र मिश्रा, रघुवीर जाटव, प्रदीप शर्मा, रमेश ओझा, गुटाली गुर्जर, उदय सिंह गुर्जर, हेमंत गुर्जर, बदन सिंह राठौर, सनी खटीक, बल्लू पाल, मायाराम जाटव मौजूद रहे।